Wednesday, January 13, 2016

लहसुन के फायदे (Lehsun Ke Fayde)

लहसून में कुछ बहुत ही खास गुण होते हैं इस कारण इसका उपयोग लगभग पूरी दुनिया में  किया जाता 


1.   लहसुन का रस बालों में लगायें और सूखने दें। इस तरह 3  बार रोज लहसुन का रस लगातार 60 दिनों तक लगायें। इस से सिर में बाल उग जाते हैं।

2.   जो व्यक्ति रोज लहसुन चबाता है। इसके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती हैं।

3.   लहसुन खाने वालों को क्षयरोग नहीं होता है। लहसुन के प्रयोग से क्षय के कीटाणु मर जाते हैं।

4.   1 चम्मच लहसुन का रस गर्म पानी में मिलाकर पीने से निमोनिया के रोगी के सीने का दर्द दूर होता है।

5.   लहसुन के रस में शहद मिलाकर खाने से आंतों के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

6.   लहसुन की चटनी को घी में मिलाकर खाने से दर्द दूर हो जाता है।

7.   सुबह के समय 3-4 कलियां लहसुन खाने से वातरोग नहीं होता है।

8.   अगर शरीर के किसी स्थान पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया हो तो उस स्थान पर लहसुन का रस मलने से कीड़े का  जहर उतर जाता है।

9.   मिर्गी के कारण बेहोश व्यक्ति को लहसुन कूट कर सुंघाने से रोगी होश में आ जाता है।

10. जुकाम में छीकें ज्यादा आने पर लहसुन खाने से फायदा होता है।

11.  लहसुन  को पीसकर दूध में मिलाकर पीने से उच्चरक्तचाप  में बहुत लाभ होता है।

12.. लहसुन का रस निकालकर 20 बूंद रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर चाटें। इस के रोजाना प्रयोग से पायरिया, मसूढ़ों की सूजन, दर्द बदबू बंद हो जाती है।

13. शरीर में जहां पर फोड़े-फुंसियां या खुजली हो उस जगह पर लहसुन का रस लगाने से लाभ होता है।

14. लहसुन को तेल में उबालकर शरीर पर लेप करने से खुजली ठीक हो जाती है। यह खून को भी साफ कर देता है।

15. 2 से 3 ग्राम लहसुन के रस को घी के साथ खाली पेट सुबह सेवन करने से बुखार में आराम मिलता है।

1 comment: