Wednesday, January 13, 2016

अदरक के फायदे (Adrak Ke Fayde)


अदरक का प्रयोग गले को सुरीला बनाने के लिये किया जाता है। अदरक का उपयोग नमकीन और मीठे दोनों प्रकार के व्यंजनों में सुगंध के लिये होता है। अदरक एक उच्च कोटि की कीटाणुनाशक है।




1.       पेट के रोग में सोंठ का चूर्ण काले नमक के साथ खिलाने पर लाभ होता है।

2.       मसूढ़े फूलने पर एक चम्मच अदरक रस एक कप गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर दिन में तीन बार कुल्ला करें 

3.       अदरक का रस और शहद  मिलाकर चाटने से सर्दी में कफ से छुटकारा मिलता है बलगमी खाँसी में भी लाभकारी हैं।

4.       अदरक के रस में नींबू का रस नमक मिलाकर खाने से अपच नहीं होता। अदरक के रस में गर्म पानी मिलाकर गरारा करने सें बंद गला खुलकर आवाज सुरीली होती है।

5.       दस-दस ग्राम सौंठ मिश्री पीस कर शहद में मिली गोली खाने से बंद गला खुलता है। सूखे अदरक को ही सौंठ कहते है 

6.       दस ग्राम की मात्रा में अदरक, लहसुन और काला नमक गन्ने के सिरके में खरल कर पीने से पेट के कीड़े समाप्त होते हैं तथा इनके कारण होने वाले वमन, आफरा. अजीर्ण तथा पेट दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

7.       अदरक की दो गाँठें, एक मूली और आधे नीबू का रस मिली चटनी में इच्छानुसार नमक मिलाकर खाने से जिगर की सूजन मिट जाती है।

8.       नजले या जुकाम में अदरक तुलसी के पत्ते काली मिर्च की चाय अत्यंत लाभकारी है। इस चाय को दिन में तीन या चार बार ले सकते हैं।

9.       अदरक हमेशा से खांसी की बेहतरीन दवा माना जाता है। खांसी आने पर अदरक के छोटे टुकडे को बराबर मात्रा में शहद के साथ गर्म करके दिन में दो बार सेवन कीजिए। इससे खांसी आना बंद हो जाएगा और गले की खराश भी समाप्त होगी।

10.   अदरक का नियमित सेवन करने से भूख लगने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आपको भूख कम लगती हैं तो अदरक को बारीक काटकर, थोड़ा सा नमक लगाकर दिन में एक बार लगातार आठ दिन तक खाइए। इससे पेट साफ होगा और ज्यादा भूख लगेगी।

11.   पेट की समस्याओं के लिए अदरक बहुत ही फायदेमंद होता है। यह अपच और पाचन में सुधार करने में मदद करता है।

12.   अदरक के सेवन से त्वचा आकर्षित और चमकदार बनती है। अगर आप भी अपनी त्वचा को आकर्षित बनाना चाहते हैं तो  सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ अदरक का एक टुकड़ा जरूर खाएं। इससे केवल आपकी त्वचा में निखार आएगा बल्कि आप लंबे समय तक जवां दिखेंगे।

13.   अदरक को दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। अदरक का सेवन करने से गठिया, अर्थराइटिस, साइटिका, गर्दन और रीढ की हड्डियों के रोग के इलाज में किया जा सकता है।

14.   अदरक का प्रयोग हमारे कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और इसके इस्तेमाल से खून में क्लाट नहीं बनते साथ ही इसमें एंटी फंगल और कैंसर प्रतिरोधी होने के गुण भी पाए जाते हैं।

15.   अदरक महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करने में भी मददगार होता है।

16.   अदरक को एक प्राकृतिक दर्द निवारक भी कहा जाता है। ताजे अदरक को पीसकर इसमें थोडा सा कपूर मिला कर लेप तैयार कर अगर सूजन और दर्द वाले अंगों पर लगाया जाए तो दर्द और सूजन कम हो जाती है।

2 comments: