Wednesday, January 13, 2016

इलायची के फायदे ( Ilaichi Ke Fayde)


इलायची एक सुगंधित मसाला है। यह मीठे व्यंजन का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में लाई जाती है। इसकी गंध तीखी होती है।

इसमें आयरन, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी और नियासिन पाया जाता है। ये रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

1.    यह खाने के पाचन में मदद करती है

2.    सांस की दुर्गंध दूर करती है: इलायची में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

3.    इलायची में मौजूद तेल एसिडिटी को खत्म करता है। इलायची चबाने पर इसमें से कई तरह के तेल निकलते है

4.    इलायची अस्थमा, खांसी, ज़ुकाम और फेफड़ों से जुड़ी दूसरी बीमारियों से राहत दिलाती है। आयुर्वेद में इलायची को एक गर्म मसाला माना गया है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है।

5.    इलायची दिल की गति को नियमित करने में मदद भी करती है। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करती है।

6. इलायची   एनीमिया से भी बचाती है

7.     इलायची में शरीर से जहरीले तत्व को बाहर निकालने का गुण पाया जाता है। यह कैंसर रोधी का भी काम करती है।  

1 comment: